Placeholder canvas

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

DUBAI GOLD RATE

मिली जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई को कुवैत (Kuwait Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.300 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4497.16) है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.700 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4341.19) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.097 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3924.49) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.941 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3364.03) चल रही है।

ये भी पढ़ें- Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार,  999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 50493 रुपये में बिक रहा है।

इसके अलावा 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 50291 रुपये में, 916 शुद्धता का सोना 46252 रुपये में बिक रहा है। वहीं 750 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का भाव 37870 रुपये है। साथ ही 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम गोल्ड आज 29538 रुपये में बिक रहा है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- हर कोई खरीदना चाहता है दुबई जाकर सोना, जानिए भारत से कितना सस्ता है दुबई में Gold