Placeholder canvas

कुवैत ने की घोषणा, घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए लगने वाले शुल्क में हुआ बड़ा बदलाव

कुवैत सरकार ने विदेश से नए घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए लगने वाले शुल्क में संशोधन किया है क्योंकि देश इस श्रेणी की जनशक्ति की कमी को समाप्त करना चाहता है और इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।

जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और सामाजिक मामलों और सामुदायिक विकास मंत्री, फहद अल-शरियान ने घरेलू श्रम भर्ती अनुबंधों के लिए अधिकतम शुल्क निर्धारित करने पर एक मंत्रिस्तरीय पर यह निर्णय जारी किया गया है।

वहीं अरबी दैनिक अल-अनबा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल-शरियान ने कहा कि शुल्क उन देशों के आधार पर समायोजित किया जाता है जहां से श्रमिक मूल रूप से कार्यरत थे। लेकिन इस शुल्क में वार्षिक हवाई टिकट शामिल नहीं हैं।

घरेलू कामगार का भर्ती शुल्क 

Kuwait

वहीं फिलीपींस से एक घरेलू कामगार का अनुबंध 850 कुवैती दीनार (2771 अमेरिकी डॉलर) और भारत और श्रीलंका के प्रत्येक कामगार के अनुबंध के लिए 700 कुवैती दीनार पर निर्धारित किया गया था। वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अफ्रीकी देशों के घरेलू कामगारों के लिए अनुबंध मूल्य प्रत्येक कामगार के लिए 500 दीनार निर्धारित किया गया है।

इसी के साथ उल्लंघन करने वालों को निर्णय के अनुच्छेद 2 में निर्धारित शुल्क से दंडित किया जाएगा साथ ही आधिकारिक राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से मंत्रिस्तरीय निर्णय की समीक्षा की जाएगी।

आपको बता दें, हाल के महीनों में, कुवैत कई क्षेत्रों में श्रमिकों की कमी का सामना कर रहा है और इसका कारण COVID-19 वायरस है इस वायरस की वजह से सभी काम बंद हो गए थे जिसकी वजह से विदेश से कामगार स्वदेश लौट गए थे।

ये भी पढ़ें – कुवैत से भारत के इन शहरों के लिए सस्ते किराए में मिलेगी Direct Flight, एयर इंडिया ने दी जानकारी