Placeholder canvas

Kuwait में निवास और कार्य कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 9 प्रवासी हुए गिरफ्तार

Kuwait से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कुवैत के गृह मंत्रालय ने निवास और कार्य कानून का उल्लंघन करने के लिए 9 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जिन 9 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से 7 फरार थे। इसके अलावा उनमें से एक प्रवासी के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और एक अन्य प्रवासी की रेजिडेंट अवधि समाप्त हो गई थी। वहीं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए उन्हें सक्षम अधिकारियों के पास भेजा गया है।

Kuwait में निवास और कार्य कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 9 प्रवासी हुए गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले Kuwait के आंतरिक मंत्रालय ने जेलेब (Jleeb) और महबुल्ला (Mahboulla) दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान चलाया और इस अभियान के जरिए देश में 80 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकरी के अनुसार, इन 80 लोगों को रेजीडेंसी कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वहीं अधिकारियों ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है कि महबौला (Mahboulla) में 29 पुरुषों और महिलाओं को सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन करने के लिए और 51 को जेलेब अल-शुयूख (Jleeb Al-Shuyoukh) में विभिन्न उल्लंघनों के लिए गिरफ्तार किया।

वहीं संबंध और सुरक्षा मीडिया के सामान्य प्रशासन के अनुसार, उल्लंघन करने वालों और वांछित व्यक्तियों को पकड़ने के लिए, देश के विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से जेलेब और महबौला क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान दैनिक आधार पर जारी रहेगा। इसके साथ ही नागरिकों और निवासियों से आग्रह किया गया कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और निवास कानूनों के किसी भी उल्लंघन को बंद न करें या कवर न करें।

आपको बता दें, कुवैत में इसी तरह के अभियान के दौरान जेलेब और महबुल्ला में 394 कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया गया था।