Placeholder canvas

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में Gold के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

gold

मिली जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त को कुवैत (Kuwait Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.400 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4523.01) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.850 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4380.04) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.208 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3953.21) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.036 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3388.62) चल रही है।

अगर कुवैत में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने (Kuwait Gold Rate) खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Gold-Silver Price

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो भारतीय बाजार में बीते दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,753.97 डॉलर प्रति औंस पर था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 389 रुपये घटकर 51,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी कीमतें आज 1,607 रुपये गिरकर 56,247 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने (Gold) की शुद्धता की पहचान कैसे करें

GOLD

आपको दें कि 24 कैरेट सोना (Gold) सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने (Gold) के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।