Placeholder canvas

IndiGo ने शुरू की कई शहरों के लिए सीधी उड़ान, सिर्फ 1400 रु. में कर सकेंगे सफर, चेक करें डिटेल

देश की जानी-मानी एयरलाइन कंपनी IndiGo अपने पैसेंजर्स के लिए कम दामों में हवाई सफर का लाभ लेने के लिए कई शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू की है। ऐसे में अब हवाई सफर करने वाले यात्री सुविधाजनक और सस्ते किराए में अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके।

आपको बता देते हैं त्यौहार के सीजन यह उड़ान सेवाएं अभी भी लगातार जारी हैं। सीधी उड़ान सेवा के साथ ही नॉन स्टॉप फ्लाइट का भी संचालन इस एयरलाइन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

IndiGo ने शुरू की कई शहरों के लिए सीधी उड़ान, सिर्फ 1400 रु. में कर सकेंगे सफर, चेक करें डिटेल

आपको बता दें कि देश के कई शहरों में सीधी उड़ान सेवा की सुविधा मुहैया नहीं होती है। ऐसी स्थिति में हवाई सफर के इच्छुक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें एक ही सफर में अलग-अलग रूट होने के चलते कई बार फ्लाइट्स चेंज करनी पड़ती हैं। मगर कुछ दिनों पहले हवाई यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए एयर IndiGo के अलावा अन्य एयरलाइंस कंपनियां भी अपने पैसेंजर्स को सीधी उड़ान और नॉन स्टॉप फ्लाइट की सहूलियत दे रहे हैं।

इंडिगो ने यात्रियों को ट्वीट करके दी जानकारी

एयरलाइन कंपनी IndiGo ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपनी उड़ान सेवा के बारे में पैसेंजर्स को जानकारी देते हुए लिखा है। एयरलाइंस ने जानकारी देते हुए बताया शिलांग से डिब्रूगढ़ कोयंबटूर से तिरुपति तिरुपति से विशाखापट्टनम रायपुर से भुवनेश्वर और गोवा से कोयंबटूर के बीच उड़ान सेवा शुरू की गई है। इस ट्वीट के जरिए एयरलाइंस कंपनी ने अपने विमान में सफर करने वाले यात्रियों को किराए की भी जानकारी उपलब्ध कराई है।

यहां से बुक करें एयर टिकट

IndiGo ने शुरू की कई शहरों के लिए सीधी उड़ान, सिर्फ 1400 रु. में कर सकेंगे सफर, चेक करें डिटेल

जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ( IndiGo )एयरलाइंस में सफर करने के इच्छुक पैसेंजर एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्वीटर पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने शहर के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

यहां पर जानिए फ्लाइट की पूरी डिटेल :

फ्लाइट नंबर                   डिपार्चर       आगमन              किराया

फ्लाइट नंबर (6E 7955)   शिलांग         डिब्रूगढ़           1400 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 7956)  डिब्रूगढ़        शिलांग             1400 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 7068)  कोयंबटूर     तिरुपति            2499 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 7067)  तिरुपति      कोयंबटूर           2499 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 0237)  रायपुर        भुवनेश्वर            2499 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 0234)  भुवनेश्वर     रायपुर              2499 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 7064)  तिरुपति   विशाखापट्टनम        2589 रुपये

फ्लाइट नंबर (6E 6163)   गोवा        कोयंबटूर            2796 रुपये

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ( IndiGo )एयरलाइंस अगर आप क्रिसमस और नए साल के बीच के समय में छुट्टियां मनाने जाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस ने कई शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है इसकी जानकारी खुद इंडिगो एयरलाइंस ने दी है।

एयरलाइंस कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, “हमारी किफायती उड़ानों और देश के 71 गंतव्यों में 1500 दैनिक उड़ानों के विशाल नेटवर्क के साथ आप भी अपनी योजना बना सकते हैं।”