Placeholder canvas

सऊदी अरब से भारत आने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, Air India Express ने दी सामान ले जाने में बड़ी छूट

Air India Express ने सऊदी अरब के रियाद और दम्मम से भारत की यात्रा करने वाले अपने यात्रियों के लिए यात्रा करते समय एक ऑफर की घोषणा करी है और ये ऑफर फ्लाइट मे ले जाने वाले सामान को लेकर है। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हैंड बैगेज ले जाने के संबंध में एक ऑफर की जानकारी दी है और ये जानकारी ट्वीट करके दी गयी है।

जानिए क्या है सामान का ऑफर 

Air India Express ने ट्वीट करके कहा है कि रियाद और दम्मम से भारत की यात्रा करने वाले यात्री अब फ्लाइट में 5 किलो का अतिरिक्त सामान ले जाते हैं तो उन्हें ऑफर के तहत 50SAR का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा 10 किलो तक का सामान ले जाने के लिए ऑफर के तहत 100SAR का भुगतान करना होगा।  ये सभी जानकारी Air India Express ने ट्वीट करके दी है।

ट्वीट करके दी जानकारी 

Air India Express ने ट्वीट में लिखा है कि  रियाद और दम्मम से भारत की यात्रा करते समय अधिक सामान ले जाएं। वहीं इस ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर करी है जिसमें सामन ले जाने को लेकर सभी जानकरी दी है।

आपको बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उन सभी उड़ानों की जानकारी ट्वीट करके दे रही है। जो विदेशों के लिए संचालित की जा रही है। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस घेरलू उड़ानों की भी जानकारी ट्वीट करके दे रही है।

ये भी पढ़ें-  अरब अमीरात के नागरिकों के लिए खुशखबरी, अब बिना वीजा के इस देश में मिलेगी फ्री एंट्री

कुवैत से भी आने वाले यात्रियों को सामान ले जाने में मिली बड़ी छूट

वहीं इसके पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुवैत से भारत के शहर कन्नूर और कोझिकोड की यात्रा करने के दौरान फ्लाइट में 5 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट दी थी। खास बात यह है कि इसका कोई भी एक्ट्रा चार्ज नहीं देने की बात कही थी।  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ये भी जानकारी दी है कि इस छूट का फायदा 15 अक्टूबर तक उठाया जा सकता है और ये जानकारी Air India Express ने ट्वीट करके दी है।

माना जा रहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा सामान ले जाने में दी जा रही छूट से उन प्रवासियों और कामगारों को ज्यादा फायदा मिलेगा, जो कुवैत से भारत की यात्रा करना चाह रहे हैं।