Placeholder canvas

नहीं रहे दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ट्रेजडी किंग का हुआ नि’धन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7:30 बजे नि’धन हो गया है। उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं थी। इसकी वजह से उनका मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के नि’धन की पुष्टि की है।

जैसे ही दिलीप कुमार के निधन की खबर सामने आयी। पूरे बॅालीवुड जगत से लेकर उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दोड़ गई। वहीं अब उन्हें तमाम दिग्गजों से ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें, दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में The First Khan के नाम से जाना जाता है। वहीं हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है।

बात अगर उनके फिल्मी केरियर की करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी। इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था। ट्रैजेडी किंग से दिलीप कुमार को जाना जाता था। उन्होंने 6 दशकों तक शानदार काम किया। अपने करियर में दिलीप ने 65 फिल्मों में काम किया जिसमें देवदास, नया दौर, मुग़ल-ए-आज़म, गंगा-जमुना, क्रांति और कर्मा शामिल हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में फिल्म किला में नजर आए थे।

इतना ही नहीं दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है।बता दें, दिलीप कुमार ने 1966 में अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की। उनके आखिरी समय तक सायरा बानो उनके साथ रहीं।