Placeholder canvas

जानें कैसा रहेगा दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अरब अमीरात में मौसम का हाल, NCM ने दी जानकारी

UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने एक अहम जानकारी दी है। दरअसल, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के मौसम को लेकर जानकारी दी है कि सामान्य तौर पर दिन साफ-सुथरा रहेगा।

वहीं UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी जानकारी दी है कि देश में पूर्व की ओर से बादल दिखाई देंगे और शाम तक संवहनशील हो सकते हैं। वहीं देश का तापमान 45ºC तक हो सकता है। वहीं अबू धाबी में पारा 43ºC और दुबई 42ºC तक बढ़ सकता है। हालांकि, ये भी कहा है कि अबू धाबी में तापमान 31ºC और दुबई 30ºC जितना कम हो सकता है।

इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी जानकरी दी है कि दिन में हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी, कभी-कभी ताजी हवाएं चलेंगी, जिससे धूल उड़ेगी। साथ ही विजिबिलिटी का स्तर 20 से 85 फीसदी के बीच रहेगा। वहीं अरब की खाड़ी और ओमान सागर में समुद्र की स्थिति कभी-कभी हल्की से मध्यम होगी।

जानें कैसा रहेगा दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अरब अमीरात में मौसम का हाल, NCM ने दी जानकारी

हाल ही में देश के पूर्व में भारी बारिश हुई थी जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम की बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों को उनके बाढ़ के घरों से निकालकर अस्थायी आवास और होटलों में रखना पड़ा। वहीं Fujairah बंदरगाह के आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 234.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है,जो पिछले 27 वर्षों में संयुक्त अरब अमीरात में जुलाई के महीने में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है।

आपको बता दें, संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी हिस्सों में लगातार भारी बारिश ने कुछ क्षेत्रों में निवासियों के लिए एक आपात स्थिति में बदल दिया था। अधिकारियों ने रात भर के ऑपरेशन में फंसे परिवारों को बचाया, जबकि कुछ सड़कों,पर्यटक क्षेत्रों को सुरक्षा उपाय के रूप में बंद करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम