Placeholder canvas

Dubai Gold Rate: सोने की कीमत में आयी बड़ी उछाल, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

Dubai Gold Rate: यूएई में आज सोने के दाम की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

DUBAI GOLD RATE

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 23 जुलाई को दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh213.25 (भारतीय रूपए 4602.40) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh200.50 (भारतीय रूपए 4327.23) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh191.25 (भारतीय रूपए 4127.59) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh164.00 (भारतीय रूपए 3539.48) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिन दुबई में 24 कैरेट गोल्ड (Dubai Gold Rate) का प्रति ग्राम दाम 211.50 दिरहम और 22 कैरेट गोल्ड का प्रति ग्राम दाम 198.75 दिरहम था। ऐसे में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में करीब 2 दिरहम तक भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai Gold Rate: सोने की कीमत में आयी बड़ी उछाल, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात किया जाए तो इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 28 तारीख को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5122 रुपए प्रति ग्राम रहा था।

इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4999 रुपए,  20 कैरेट गोल्ड का भाव 4559 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 4149 रुपए और 14 कैरेट गोल्ड का भाव 3304 रुपए प्रति ग्राम रहा था।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Chennai Airport

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।