Placeholder canvas

Dubai में आज सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में कमी देखने के बाद अब एक बार फिर इसके दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai में आज सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 4 अगस्त को दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh215.25 (भारतीय रूपए 4653.95) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh202.25 (भारतीय रूपए 4372.88) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh193.00 (भारतीय रूपए 4172.88) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh165.50 (भारतीय रूपए 3578.30) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन जारी रेट की तुलना आज के रेट से करें तो मौजूदा समय में गोल्ड के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh201.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh202.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली,जहां बीते दिन Dh214.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज महंगा होकर प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh215.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आधिकारिक वेबसाइट ibjarates मुताबिक, बीते दिन बुधवार को 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम गोल्ड 51280 रुपये में बिक रहा है, जबकि 916 प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 47161 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाला सोना 38615 रुपये का हो गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 30119 रुपये में बिक रहा है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।