Placeholder canvas

UAE के मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम, कामगारों को अपने अधिकार जानने के लिए ऐसे करेगी जागरूक

UAE के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (Mohre) ने एक घोषणा की है और ये घोषणा कामगारों को लेकर की गयी है। दरअसल, UAE के Mohre ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि कामगार के लिए एक ऐप शुरू की गई जो ‘self-guidance’ सेवा के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

16 भाषाओं में होगा उपलब्ध

जानकारी के अनुसार, कामगार के लिए शुरू की गयी ये ‘self-guidance’ सेवा 16 भाषाओं अरबी, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी, मलयालम, तागालोग, चीनी, बंगाली, पश्तो, फ्रेंच, स्पेनिश, सिंहला, नेपाली, डच, रूसी और स्वाहिली में उपलब्ध है। वहीं उपयोगकर्ताओं को 20 मिनट का एक वीडियो देखना होगा जो उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यूएई की संस्कृति और सामाजिक मानदंडों के बारे में बताता है।

वहीं Mohre में गाइडेंस के निदेशक कासिम जमील ने कहा कि, “नई पहल मंत्रालय की डिजिटल परिवर्तन योजना का हिस्सा है, जो यूएई डिजिटल सरकार की रणनीति के साथ संरेखित है। कामगारों द्वारा Mohre की सेवाओं का उपयोग का उद्देश्य नौकरी बाजार की क्षमताओं को बढ़ाना और नियोक्ताओं को सुविधा प्रदान करना है।”

कामगारों को मिलेगी अपने अधिकार और जिम्मेदारी की जानकारी

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, “मंत्रालय ने सभी मार्गदर्शन सेवाओं को डिजिटल बनने के लिए सफलतापूर्वक बदल दिया, उपयोगकर्ताओं को उनकी वांछित सेवा तक पहुंचने के लिए कई चैनलों की पेशकश की है।

वहीं स्व-निर्देशन में कामगारों को न सिर्फ अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही काम के घंटे और छुट्टी के अधिकार जैसे अन्य पहलुओं के जानकारी पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ-साथ नई एप यूएई की संस्कृति और सामाजिक मानदंडों के बारे में कामगारों को शिक्षित करता है।

ये भी पढ़ें – UAE एयरलाइन ने यात्रा नियमों को किया अपडेट, अब फ्लाइट में हवाई यात्रियों को मिलेगी ये बड़ी छूट