Placeholder canvas

Dubai में सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले, 2 दिरहम तक गिरे दाम, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold Rate

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 29 अगस्त को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh208.75 (भारतीय रूपए 4542.23) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh196.00 (भारतीय रूपए 4264.80) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh187.00 (भारतीय रूपए 4068.97) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh160.25 (भारतीय रूपए 3486.91) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में 2 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh198.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh196.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh210.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh208.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

GOLD

यूएई के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाला दस ग्राम सोना 51231 रुपये में बिक रहा है। वहीं इस तरह आज सोना 437 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी के रेट्स आज 54205 रुपये हो गए हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Gold

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।