Placeholder canvas

UAE के निवासियों और प्रवासियों को कब मिलेगी अगली लंबी छुट्टी? जानिए यहां

UAE holidays: हाल ही में UAE के निवासियों और प्रवासियों को ईद उल-अज़हा के मौके पर लम्बी छुट्टियाँ मिली थी। इन छुट्टियों के बाद यूएई में रहने वाले निवासी और प्रवासी अगली लम्बी छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि निवासियों को अगली लम्बी छुट्टियाँ कब मिलेगी।

संयुक्त अरब अमीरात ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाशों को एकीकृत किया है जिनकी अक्सर तारीख के करीब पुष्टि की जाती है। हालांकि, कुछ गणनाओं के आधार पर कुछ अनुमानित तारीखें हैं जब निवासियों और प्रवासियों को लम्बी छुट्टी मिल सकती है।

Eid Al Mawlid Al Nabawi पर अवकाश

UAE में शनिवार 8 अक्टूबर को छुट्टी हो सकती है और इस छुट्टी को Eid Al Mawlid Al Nabawi के रूप में जाना जाता है। हालांकि, इस्लामी छुट्टियां आमतौर पर चांद दिखने के अनुसार निर्धारित की जाती हैं।

Commemoration Day पर मिलेगा अवकाश

UAE के निवासियों और प्रवासियों को कब मिलेगी अगली लंबी छुट्टी? जानिए यहां

दो महीने से भी कम समय के बाद, संयुक्त अरब अमीरात के लोग वर्ष के आखिरी लंबे सप्ताहांत का आनंद लेंगे क्योंकि Commemoration Day (जिसे पहले शहीद दिवस के रूप में जाना जाता था) को चिह्नित करता है, जिसे 30 नवंबर को मनाया जाता है। हालांकि, इसके लिए 1 दिसंबर को एक सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है।

दुबई में 50वां संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय दिवस समारोह

इसके बाद राष्ट्रीय दिवस होता है, जो 2 और 3 दिसंबर (शुक्रवार और शनिवार) को मनाया जाता है।

इसका मतलब है कि यूएई के लोग चार दिन के ब्रेक का आनंद लेंगे, जो साल के अंत तक साल का सबसे लंबी छुट्टियां का सप्ताह होगा

आपको बता दें, UAE में जब भी छुट्टी की घोषणा होती है तब उस पर सरकार द्वार कई सारे लाभ भी दिए जाते हैं जैसे फ्री पार्किंग सेवा आदि।

 ये भी पढ़ें – UAE में जारी होगा नई जनरेशन का Emirates ID और पासपोर्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव और कब होगा जारी