Placeholder canvas

जानिए Gold खरीदने वालों की पहली पसंद क्यों है दुबई? आखिर भारत से कितना सस्ता है वहां पर सोना

अपने किसी काम से या फिर घूमने के लिहाज से दुबई जाने वाले लोग अक्सर दुबई में GOLD की खरीदारी क्यों करते हैं? इस तरफ क्या कभी आपका ध्यान गया है या नहीं।

ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे  कि आखिरकार GOLD खरीदारों की पहली पंसद आखिर दुबई क्यों है और लोग दुबई में GOLD खरीदने को लेकर को क्यों आतुर दिखाई पड़ते हैं।

जानिए GOLD खरीदारों की पहली पंसद आखिर दुबई क्यों है

Gold

आपको बताते चलें कि दुबई में GOLD खरीदने के लिए लोग काफी उत्सुक क्यों रहते हैं। इसके पीछे की वजह बिल्कुल साधारण है।

लोग दुबई में इसलिए सोना खरीदते हैं क्योंकि वहां पर Gold के रेट्स अन्य कंट्रीज की अपेक्षा काफी कम है। दुबई में 22 कैरेट का 1 ग्राम सोने के दाम 189.75 AED हैं। वहीं 10 ग्राम सोने के दाम 1890.75 AED हैं।

दुबई में GOLD खरीदने पर भारत की तुलना में प्रति 10 ग्राम इतने रुपयों की होती है बचत

gold

यदि सोने के वहां के दामों को भारत के रुपयों में बदलने तो दुबई में 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 41054.08 रुपए में मिल जाएगा। जबकि भारत में 22 कैरेट का गोल्ड प्रति 10 ग्राम लगभग 45,850.00 रुपए में मिलेगा। ऐसे में दुबई में सोना खरीदने पर तकरीबन प्रति 10 ग्राम पर करीब ₹4796 की बचत होती है। आपको बता दें कि यहां पर मूल्य 22 कैरेट गोल्ड के अनुसार बताया गया है।

दूसरी तरफ दुबई में सोना खरीदने के दूसरे फायदे की बात करें तो यहां पर सोना खरीदने का दूसरा सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि दुबई में खरीदे जाने वाला गोल्ड प्योर होता है। जिसके कारण लोग दुनिया के अन्य स्थानों के बजाय दुबई में सोना खरीदने को प्राथमिकता देते हैं।

दुबई में खरीदने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि यहां पर सोने के आभूषणों में काफी अच्छी डिजाइनर आपको मिल जाएंगी। इन्हीं कारणों के चलते लोग दुबई में सोना खरीदने की कोशिश करते है।

कोई भी व्यक्ति दुबई से कितना GOLD खरीद कर ला सकता है अपने देश

जानिए Gold खरीदने वालों की पहली पसंद क्यों है दुबई? आखिर भारत से कितना सस्ता है वहां पर सोना

इस बारे में कस्टम विभाग के स्पष्ट निर्देश है। ऐसे में आपको बता दें कि कस्टम ड्यूटी आपके सामान (लगेज) के साथ आपने विदेश में कितने दिन रह कर आए हैं इस बात पर भी निर्भर करती है।

मान लीजिए कि यदि कोई व्यक्ति पिछले 1 साल से विदेश में रह रहा है तो उसे छूट मिलती है। लेकिन अगर आप तीन-चार दिन पहले ही विदेश गए हैं और स्वदेश वापस लौट रही है तो आपके लिए कस्टम विभाग के रूल्स अलग होंगे।

Gold

अगर GOLD भारत लाने की बात करें तो जो व्यक्ति (महिला) 1 साल से वहां पर रह रहा है वह तकरीबन 40 ग्राम तक का सोना अपने साथ ला सकता है। दूसरी तरफ पुरुषों के लिए 20 ग्राम तक सोना लाने की अनुमति है।

कोई भी व्यक्ति अगर यूं ही घूमने गया है अथवा किसी काम से गया है कुछ दिनों बाद दुबई से लौटने के वक्त वो अपने साथ यदि वह महिला है तो ₹100000 तक का गोल्ड और यदि वह पुरुष है तो अपने साथ 50000 तक का सोना आराम से ला सकता है।लेकिन ध्यान देने वाली बात यहां पर एक और भी है। फैमिली मेंबर्स के आधार पर भी सोने की खरीदारी की जा सकती है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति अपने साथ अधिक सोना ला सकता है।