Placeholder canvas

दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां देखिए आज का भाव

दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत है पसंदीदा जगह है। आज दुबई में सोने की कीमत प्रति तोला 2,681.47 दिरहम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति दस ग्राम पर 2,298.73 दिरहम है। UAE में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,298.73 दिरहम है, प्रति तोला 24 कैरेट सोने की कीमत 2,681.47 दिरहम है और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम पर 2,107.15 दिरहम है।

दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

दुबई में सस्ता हुआ सोना, यहां देखिए आज का भाव

बता दें कि, दुबई में करीब 804 से अधिक ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं। दुबई नगर निगम ने 09 इंस्पैक्टरों की नियुक्ति की हुई है इनमें से 04 का काम सिर्फ सोने की गुणवत्ता की जांच करना है। यहां सोने की खुदरा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत के आधार पर तय होती है।

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।