Placeholder canvas

भारतीय कामगारों को लेकर दुबई से बिहार आज पहुंचेगी स्पेशल फ्लाइट, विमान में इतने यात्री है सवार

भारत द्वारा शुरू किए गए वंदे भारत के तहत हर रोज दूसरे देशों से भारतीयों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। अब तक इस मिशन के तहत कई सारी फ्लाइटों का संचालन किया जा चुका है, जिसके साथ बड़ी तदाद में भारतीय नागरिक वापस अपने देश लाए जा चुके हैं।

दुबई से बिहार आज पहुंचेगी स्पेशल फ्लाइट

इसी बीच एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट आज, यानि 1 जून की सुबह को दुबई से रवाना हुई थी। इस स्पेशल फ्लाइट में बिहार के गया के लिए कई कामगार और एक शिशु सहित 150 पैसेंजर्स सवार थे। मध्य पूर्व के देश में कई फंसे मजदूरों को वापस स्वदेश ले जाने वाली दुबई की पहली अलटर्नेशन फ्लाइट है।

वहीं UAE में इंडियन एम्बीसी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि एयर इंडिया की AI 1996 फ्लाइट में 150 पैसेंजर्स और एक शिशु के साथ सोमवार को सुबह 07: 45 बजे बिहार के गया एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। बिहार में कई मजदूरों और संकटग्रस्त लोगों को लेकर जाने वाली ये पहली फ्लाइट थी जिसने दुबई से उड़ान भरी है। हम उनकी मदद कर के खुश है। यह ऑपरेशन भारत सरकार के ‘वंदे भारत’ मिशन के दूसरे चरण के तहत किया जा रहा है।’

बता दें कि 14 स्पेशल फ्लाइट्स आज वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देशों से 2000 से अधिक भारतीय नागरिकों को स्वदेश लेकर आएंगी। इन 14 स्पेशल फ्लाइट्स में से UAE से 8 शेड्यूलड हैं, जिसमें से 6 फ्लाइट दुबई से कोच्चि, कन्नूर, कोझीकोड, तिरुवनंतपुरम, गोवा और गया के लिए उड़ान भरेंगी। वहीं बाकी की दो फ्लाइट्स अबू धाबी से केरल कोच्चि और कन्नूर के लिए शेड्यूलड हैं। वहीं 14 फ्लाइट्स में से बची 6 फ्लाइट्स में से 2 फ्लाइट सऊदी अरब से भारत के लिए उड़ान भरेंगी, जिसमें से एक फ्लाइट रियाद से लखनऊ और दूसरी फ्लाइट दम्मम से दिल्ली जाएगी।

कुवैत से तिरुवनंतपुरम के लिए एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। वहीं बहरीन से कोच्चि के लिए दूसरी फ्लाइट रवाना होगी। वहीं अंत में मस्कट से कोझिकोड और कन्नूर के लिए दो फ्लाइट्स शेड्यूलड हैं। रविवार को खाड़ी देशों में फंसे लगभग 2500 भारतीयों को स्पेशनल फ्लाइट के साथ घर वापस लाया गया था।