Placeholder canvas

Dubai में ईद के मौके पर सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें नया रेट

संयुक्त अरब अमीरात में आज, 2 मई को ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर सोने खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल सोमवार सुबह दुबई में सोने की कीमतें में 1 दिरहम तक की गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai में ईद के मौके पर सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें नया रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 2 मई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh228.25 (भारतीय रूपए 4748.93) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh214.50 (भारतीय रूपए 4462.85) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh204.75 (भारतीय रूपए 4259.99) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh175.50 (भारतीय रूपए 3651.42) पर चल रहा है।

Dubai में ईद के मौके पर सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें नया रेट

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh215.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh214.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh229.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh228.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Rate Today

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है और ये निचले भाव पर मिल रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना 674 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर बना हुआ है। आज सोना  51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ एमसीएक्स पर चांदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है और चांदी काफी सस्ती बिक रही है। चांदी के कारोबार में आज 911 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखा जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 62645 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में ईद के मौके पर सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें नया रेट

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।