Placeholder canvas

कुवैत में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले भारतीय रुपए में चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

कुवैत में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

जानिए कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

कुवैत में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले भारतीय रुपए में चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 10 मई को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.538 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4670.76) है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.950 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4522.61) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.221 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4086.98) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.904 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3503.19) चल रही है।

जानिए भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

सोना

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल आज 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 451 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं 995 प्योरिटी वाला गोल्ड 449 रुपये कम कीमत में बिक रहा है। इसके अलावा 916 शुद्धता का सोना 595 रुपये सस्ता मिल रहा है, जबकि 750 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 338 रुपये कम हो गई है।

सोने के अलावा अगर चांदी के रेट पर बात किया जाए तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में भारत में एक किलो चांदी की कीमत 740 रुपये कम हो गई है और अब यह 60733 रुपये में बिक रही है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

कुवैत में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले भारतीय रुपए में चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

मालूम हो कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है।