Placeholder canvas

दुबई के Al Qusais में स्थित औझोगिकी क्षेत्र में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 21 मिनट में पाया काबू

दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर अल कुसैस इंडस्ट्रियल एरिया (Al Qusais industrial areas) में आग लगने की है।

दरअसल, दुबई सिविल डिफेंस के मुताबिक, अल कुसैस इंडस्ट्रियल एरिया Al Qusais industrial areas 1 के एक पार्किंग में शुक्रवार सुबह भी’षण आग लग गयी, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुबई सिविल डिफेंस के दमकलकर्मियों ने इस आग को लेकर जानकारी दी कि 21 मिनट के अंदर इस आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुबई सिविल डिफेंस के ऑपरेशन रूम को सुबह 10:07 बजे आग लगने की सूचना मिली। अल कुसैस सिविल डिफेंस स्टेशन से टीमों को तुरंत पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंचा दिया गया। अल रशीदिया स्टेशन से एक अन्य टीम को भी रवाना किया गया और फिर 21 मिनट के अंदर इस आग पर काबू पा लिया गया है।

दमकलकर्मियों दोपहर 12:59 बजे कूलिंग ऑपरेशन शुरू होने से पहले ने 21 मिनट के भीतर दोपहर 12:36 बजे आग पर काबू पाया। वहीं इस आग के कारण किसी के भी कोई हताहत की सूचना नहीं थी, और आग से हुए नुकसान की जानकारी भी नहीं मिली है।

दुबई के Al Qusais में स्थित औझोगिकी क्षेत्र में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 21 मिनट में पाया काबू

इस आग लगने के कई वीडियो सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि आसमान में घने, काले धुएं के विशाल ढेर दिखाई दे रहे थे। वहीं अधिकारियों ने कहा कि आग ने कई कारों को अपनी चपेट में ले लिया और यह कि भारी धुआं साइट पर ज्वलनशील सामग्री के कारण था।

वहीं इस घटना को आगे की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया था। जिसके बाद अब इस मामले की जाँच की जा रही है।