Placeholder canvas

दुबई में ईद उल-फ़ित्र के मौके पर मिलेगी 7 दिनों तक मुफ्त पार्किंग सेवा

दुबई के मोटर चालकों को ईद उल-फ़ित्र की छुट्टियों के दौरान सात दिनों तक मुफ्त पार्किंग मिलेगा। दरअसल, दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि पार्किंग शुल्क 30 अप्रैल से 6 मई, 2022 तक (मल्टी-स्टोरी पार्किंग को छोड़कर) नि: शुल्क होगा। वहीं पार्किंग शुल्क 7 मई से फिर से सक्रिय हो जाएगा।

आरटीए ने इस साल ईद उल-फ़ित्र की लंबी छुट्टी के दौरान अपनी सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के व्यावसायिक घंटों की घोषणा की, जिसमें ग्राहक खुशी केंद्र, सशुल्क पार्किंग क्षेत्र, सार्वजनिक बसें, दुबई मेट्रो और ट्राम, समुद्री पारगमन साधन और सेवा प्रदाता केंद्र (तकनीकी परीक्षण) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यूएई ने इस साल ईद उल-फ़ित्र की लंबी छुट्टी की घोषणा की है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए नौ दिन और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पांच दिन की छुट्टी है। वहीं ईद अल फितर शव्वाल के पहले दिन को चिह्नित किया जाता है – वह महीना जो हिजरी कैलेंडर में रमजान के बाद आता है। खगोलीय गणना के अनुसार इस साल इस्लामिक त्योहार 2 मई को पड़ने की उम्मीद है।

दुबई में ईद उल-फ़ित्र के मौके पर मिलेगी 7 दिनों तक मुफ्त पार्किंग सेवा

वहीं ग्राहक खुशी केंद्र 30 अप्रैल से 8 मई तक बंद रहेंगे। वे 9 मई, 2022 को फिर से ड्यूटी शुरू करेंगे साथ ही सेवा प्रदाता केंद्र (तकनीकी परीक्षण) 30 अप्रैल से 7 मई तक बंद रहेंगे।

आपको बता दें, 1 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो गया है और इसके 30 दिनों तक चलने की उम्मीद है। वहीं इसका मतलब है कि 2 मई को ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) के इस्लामी त्योहार का पहला दिन होने की संभवाना है। वहीं 12 महीने के हिजरी कैलेंडर में रमजान सबसे पवित्र है।

मुसलमान महीने के दौरान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं और इसके बाद ईद उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) का त्यौहार मनाया जाता है। आधिकारिक यूएई कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल वह महीना है जो इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद आता है। अगर रमजान 29 दिनों तक चलता है, तो निवासियों को चार दिन की छुट्टी मिलती है और यदि पवित्र मास 30 तक रहता है, तो उन्हें पांच दिन का अवकाश मिलता है। चूंकि रमजान 2022 के 30 दिनों तक चलने की संभावना है।