Placeholder canvas

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 3 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

Dubai Gold Rate Today: दुबई में आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल सोने में 3 दिरहम तक सस्ता हुआ है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate Today)

DUBAI GOLD RATE

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 11 मई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh222.75 (भारतीय रूपए 4686.16) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh209.25 (भारतीय रूपए 4402.15) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh199.50 (भारतीय रूपए 4197.03) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh171.00 (भारतीय रूपए 3597.46) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate Today) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh212.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh209.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh225.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh222.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 3 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल आज 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 451 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं 995 प्योरिटी वाला गोल्ड 449 रुपये कम कीमत में बिक रहा है। इसके अलावा 916 शुद्धता का सोना 595 रुपये सस्ता मिल रहा है, जबकि 750 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 338 रुपये कम हो गई है।

सोने के अलावा अगर चांदी के रेट पर बात किया जाए तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में भारत में एक किलो चांदी की कीमत 740 रुपये कम हो गई है और अब यह 60733 रुपये में बिक रही है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 3 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।