Placeholder canvas

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 2 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

Dubai Gold Rate: दुबई में आज सोने के दाम में 2 दिरहम से अधिक तक गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 2 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 30 अप्रैल को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh229.75 (भारतीय रूपए 4786.61) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh215.75 (भारतीय रूपए 4494.93) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh206.00 (भारतीय रूपए 4291.80) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh176.50 (भारतीय रूपए 3677.20) पर चल रहा है।

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 2 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh218.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh215.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh232.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh229.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Rate Today

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो इसमें इजाफा देखने को मिला है। दरअसल 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोने की कीमत 52003 हो गई है। यह 475 रुपये महंगा हो गया है।

वहीं 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 475 रुपये इजाफा हुआ। इसके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के दाम 443 रुपये और 750 प्योरिटी वाले गोल्ड के रेट्स में 554 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 585 प्योरिटी वाला सोना 279 रुपये महंगा हुआ है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, 2 दिरहम तक सस्ता हुआ Gold; जानिए भारतीय रूपए में नया रेट

 

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।