Placeholder canvas

अबू धाबी ने किया ग्रीन देशों की लिस्ट को अपडेट, अब 95 देशों के यात्रियों को मिलेगी क्वारंटाइन में छूट

अबू धाबी ने ग्रीन लिस्ट अपडेट करी है और अब इस लिस्ट में 95 देशों का नाम जोड़ दिया गया है। दरअसल, अबू धाबी ने ग्रीन लिस्ट में जिन देशों का नाम जोड़ा है उन स्थानों से लौटने के बाद, यात्रियों को 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं “ग्रीन लिस्ट के देशों, क्षेत्रों से आने वाले किसी भी विजिटर्स को क्वारंटाइन आवश्यकताओं से छूट दी जाएगी और COVID-19 परीक्षणों में शामिल प्रक्रियाओं की एक श्रृंखला का पालन करके गंतव्य में प्रवेश कर सकते हैं।

शनिवार को एक ट्वीट में, अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने ग्रीन लिस्ट में देशों की नई सूची की घोषणा की। नई सूची के अनुसार 95 देश ऐसे हैं, जहां से यात्री सीधे अबू धाबी में प्रवेश कर सकते हैं  और ये नई सूची रविवार से लागू हो जाएगी।

नई हरी सूची में देशों की पूरी सूची यहां दी गई है।

अबू धाबी ने किया ग्रीन देशों की लिस्ट को अपडेट, अब 95 देशों के यात्रियों को मिलेगी क्वारंटाइन में छूट

अल्बानिया, अल्जीरिया, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, अज़रबैजान, बहरीन, बेलारूस, बेल्जियम, बेलीज, भूटान, बोलीविया, बोस्निया और हर्जेगोविना, ब्राजील, ब्रुनेई, बुल्गारिया, बर्मा, बुरुंडी, कंबोडिया, कनाडा, चिली, चीन, कोलंबिया, कोमोरोस, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणतंत्र, डेनमार्क, इक्वाडोर, एस्टोनिया, फिनलैंड

फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, यूनान, हांगकांग (एसएआर), हंगरी, आइसलैंड, इंडोनेशिया, ईरान, इजराइल, इटली, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लातविया, लेबनान, लिकटेंस्टीन, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मालदीव, माल्टा, मॉरीशस

मोल्दोवा, मोनाको, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, ओमान, फिलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, आयरलैंड गणराज्य, रोमानिया, रूस, सैन मैरीनो, सऊदी अरब, सर्बिया, सेशेल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, सीरिया, ताइवान, चीन प्रांत, ताजिकिस्तान, थाईलैंड

ट्यूनीशिया, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे, उज़्बेकिस्तान, यमन