Placeholder canvas

कुवैत में Gold के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के दाम में एक सप्ताह के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करना का मन बना रहे हैं तो यह सुनहरा मौका है, हालांकि इसके पहले आप गोल्ड के नए रेट जरूर जान लें।

जानिए कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

DUBAI GOLD RATE

मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मई को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.100 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4567.74) है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.550 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4428.94) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.822 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3992.86) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.562 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3422.52) चल रही है।

कुवैत में सोने के मौजूदा रेट से अगर एक सप्ताह पहले रेट की तुलना की जाए तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कुवैत में 7 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.800 कुवैती दिनार, 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.050 कुवैती दिनार है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.441 कुवैती दिनार और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.093 कुवैती दिनार था।

जानिए भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

Gold-Silver Price

कुवैत के अलावा अगर भारत बात किया जाए तो इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन भी सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोने का दाम 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है।

वहीं चांदी 59000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। इसके साथ सोना अब अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5700 रुपये और चांदी 20800 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रही है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

Chennai Airport

मालूम हो कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है।