Placeholder canvas

दिवाली के मौके पर UAE शेख मोहम्मद ने देश भर के नागरिकों और प्रवासियों को दी त्यौहार की बधाई

भारत में 4 नवम्बर को दिवाली का त्यौहार मनाया गया। वहीं इस बीच इस दिवाली के मौके पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दिवाली की शुभकामनाएं दी।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को दिवाली की शुभकामनाएं दी और ये शुभकामनाएं उन्होंने देश भर के नागरिक और प्रवासियों को दी।

शेख मोहम्मद ने यूएई और दुनिया भर के लोगों को दिवाली की बधाई दी और ये बधाई उन्होंने ट्वीट करके दी। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ट्वीट करके कहा कि “हमारा देश यूएई और दुनिया भर में दिवाली, रोशनी का त्योहार मनाने वालों को बधाई देता है। हम उनके लगातार शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”

दुनिया भर के देशों समेत गल्फ देशों में कई सारे भारतीय प्रवासी रहते हैं और इस दौरान यहाँ पर भी दिवाली की बहुत धूम दिखती है। वहीं दिवाली के मौके पर भारतीय प्रावसियों ने गल्फ देशों में दीप जलाये और जश्न मनाया।

बता दें, इस साल 4 नवंबर को दिवाली मनाई गई। भारत का सबसे बड़ा त्योहार यूएई के अलग-अलग हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए दिवाली मनाने की सबसे अच्छी जगह फिलहाल दुबई एक्सपो 2020 बनी रही। खाड़ी देशों का सबसे बड़ा आयोजन जहां भारतीय संस्कृति की विस्तृत झलक देखने को मिल रही है। वहीं एक्सपो 2020 में लगे भारतीय पंडाल, गीत, संगीत, खाना और कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भारतीय अपने परिवार के साथ दिवाली मनाए गए। इसके साथ ही भारतीय रैपर बादशाह ने भी दिवाली की रात को दुबई एक्सपो में परफार्म किया।