Placeholder canvas

दिवाली से पहले दुबई में सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा रेट

Dubai Gold Rate: दिवाली से पहले सोने के दाम में बदलाव देखने को मिला है। दरअसल हर रोज की तरह दुबई में आज, 25 अक्टूबर सोने की नई कीमत जारी की गई है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दिवाली से पहले दुबई में सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा रेट

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 25 अक्टूबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh218.25 (भारतीय रूपए 4462.48) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh205.00 (भारतीय रूपए 4191.57) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh195.50 (भारतीय रूपए 3997.32) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh167.50 (भारतीय रूपए 3424.82) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में इजाफा देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 204.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 205.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में भी इजाफा देखने को मिली, जहां बीते दिन 217.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 218.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दिवाली से पहले दुबई में सोने के कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो दिवाली से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि देश भर में धनतेरस के मौके पर आभूषण खरीदने का रिवाज भी है। ऐसे में विशेषज्ञों के मुताबिक, धनतेरस तक सोने-चांदी के कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार देखने को मिल सकता है।

बात अगर आज, 25 अक्टूबर को भारत में सोने की नई कीमत को लेकर करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 243 रुपये की बढ़त देखने को मिली है। इसकी वजह से 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 48048 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।