Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

दुबई में हर रोज की तरह आज भी सोने के नए दाम जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या है गोल्ड के नए रेट्स

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 20 अक्टूबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh215.75 (भारतीय रूपए 4414.06) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh202.75 (भारतीय रूपए 4148.09 प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh193.25 (भारतीय रूपए 3953.73) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh165.75 (भारतीय रूपए 3391.10) पर चल रहा है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 746 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 47379 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी के भाव में 734 रुपये की कमी आई है. चांदी का भाव आज सुबह सस्ता होकर 63186 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।