Placeholder canvas

बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ गया ये हॉलीवुड एक्टर, 2722 फीट की ऊंचाई पर खिंचवाई फोटो

अमेरिकी एक्टर, रैपर और फिल्म निर्माता विल स्मिथ इस समय चर्चा में बने हुए है और उनकी ये चर्चा दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े नजर आने को लेकर है। दरअसल, हॉलीवुड स्मिथ अपनी YouTube की एक सीरीज के लिए दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पर खड़े नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मिथ ने यूट्यूब शो ‘बेस्ट शेप ऑफ माई लाइफ’ के एक एपिसोड में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के शीर्ष पर चढ़ाई की है। वहीं तस्वीरों के अनुसार, विल स्मिथ बुर्ज खलीफा के टॉप पर बाहें फैलाकर खड़े हैं। इसी के साथ दुनिया की ऊंची इमारत के खड़े होने के दौरान वो मुस्कुराते हुए नजर आए।

बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ गया ये हॉलीवुड एक्टर, 2722 फीट की ऊंचाई पर खिंचवाई फोटो

जानकारी के अनुसार, स्मिथ इस शूट के लिए लॉस एंजिल्स (यूएस) से दुबई आए थे। वहीं सोशल मीडिया पर विल स्मिथ की हैरतअंगेज तस्वीरें देखकर उनके फैंस रह गए।  विल स्मिथ एक अमेरिकी एक्टर, रैपर और फिल्म निर्माता हैं। स्मिथ को पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों और दो अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। उन्होंने चार ग्रैमी पुरस्कार भी जीते हैं।

बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ गया ये हॉलीवुड एक्टर, 2722 फीट की ऊंचाई पर खिंचवाई फोटो

इससे पहले हाल ही में बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर एक महिला ने ‘अमीरात एयरलाइन’ के लिए ऐड शूट किया था। वहीं इस महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक बताया गया। वहीं इस दौरान इस महिला ने एयरलाइन की खूबियों के बारे में जानकारी दी।

ये महिला burj खलीफा पर खड़े होकर तख्तियों पर लिखे अलग-अलग मैसेज को दिखा रही है। आखिरी तख्ती पर लिखे मैसेज को दिखाने के बाद कैमरा जूम आउट होता है और इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट को दुनिया की सबसे ऊंची और 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा पर खड़े हुआ नजर आती है।

आपको बता दें, बुर्ज खलीफा 160 मंजिला इमारत है और ये इमारत 2,722 फीट ऊंची है। वहीं दुबई में बुर्ज खलीफा सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है।