Placeholder canvas

हवाई जहाज में जन्म लेने बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता, जानिए यहां

दुनियाभर के देशों में नागरिकता लेने के अलग-अलग नियम कानून हैं। और नागरिकता पाने के लिए कई आधार होते हैं। जैसे माता पिता उसी देश का लम्बे समय से निवासी होना, उसी देश में जन्म होना, वंश के आधार और नियम और शर्तों को पूरा करते हुए किसी देश की नागरिकता पाने के रजिस्ट्रेशन करके भी नागरिकता पाई जा सकती है। मगर ये सारे नियम कायदे धरती पर जन्म लेने वालों पर ही लागू होते हैं पर क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया कि यदि किसी बच्चे का जन्म आसमान में उड़ते जहाज़ यानी की फ्लाईट में होता है तो क्या होगा?

मामला थोड़ा पेचीदा है

हवाई जहाज में जन्म लेने बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता, जानिए यहां

मान लीजिए अगर किसी बच्चे का जन्म हवाई सफर के दौरान फ्लॉईट में हो जाये तो उसकी नागरिकता क्या होगी। उसके बर्थ सर्टिफिकेट के जन्म स्थान वाले कॉलम में क्या लिखा जायेगा। सीधी सी बात है कॉलम में फ्लॉईट या फिऱ आसमान तो बिलकुल नही लिखा जायेगा। आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा लेकिन मामला थोड़ा सा जटिल है।

ये भी जान लीजिए

सबसे पहली बात महिलायें 9 वें महीने में बच्चे को जन्म देती हैं। इस दौरान महिलाएं हवाई सफर करने से बचती नज़र आती हैं। इंडिया में गर्भवती महिलाओं के हवाई सफर के लिए दिशानिर्देश हैं। जिनमें साफतौर पर कहा गया है कि 7 महीने या उससे अधिक की प्रेग्नेंट औरतों को फ्लॉईट की इज़ाज़त नही है। लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जिनमें महिला जिनमें प्रेग्नेंट महिला को हवाई सफर की अनुमति दी जाती है।

इन आधार पर तय होगा बच्चे का बर्थप्लेस

हवाई जहाज में जन्म लेने बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता, जानिए यहां

एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक पूर्व अधिकारी के मुताबिक प्रेग्नेंट महिला यदि हवाई सफर कर रही है इसी दौरान वो बच्चे को जन्म देती है तो सबसे पहले इस बात पर फोकस किया जाता है कि जन्म के समय फ्लॉईट किस देश की सीमा के अंतर्गत उड़ान भर रही है। और फ्लॉईट के लैण्ड करने के बाद उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से बच्चे के जन्म से जुड़े सर्टिफिकेट प्राप्त किये जा सकते हैं।

आपको बता दें कि सम्बंधित एयरपोर्ट अथॉरिटी बच्चे के पेरेंट्स को उसी देश का सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएगी जिस देश की सीमा के भीतर बच्चे का जन्म हुआ है। मगर जानकारों की माने तो बच्चे को उस दिन की भी नागरिकता मिल सकती है जिस देश के उसके माता- पिता निवासी हैं।

इस तरह से समझे

मान लीजिए कि कोई फ्लॉईट बांग्लादेश से अमेरिका के लिए रवाना हुई है और फ्लाइट इंडिया के ऊपर से जा रही है इसी दौरान में हवाई जहाज में सवार कोई बांग्लादेशी महिला बच्चे को जन्म देती है ऐसी परिस्थितयों में बच्चे जन्म स्थान भारत माना जायेगा। इस तरह बच्चे को भारतीय नागरिकता प्रदान की जायेगी बच्चे के माता पिता चाहे तो उसे उनके देश की नागरिकता भी मिल जायेगी।

ऐसा पहले कभी हुआ या नही

हवाई जहाज में जन्म लेने बच्चे का क्या होगा जन्म स्थान और किस देश की मिलेगी नागरिकता, जानिए यहां

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका में इस तरह का मामला कुछ साल देखा गया था जहाँ नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सतर्दम से अमेरिका के लिए उड़ान भरने वाली फ्लॉइट में एक अजीब वाकया हुआ। आपको बता दे कि फ्लॉइट जब अटलांटिक महासागर के के ऊपर से हवाई मार्ग से गुज़र रहा था उसी दौरान फ्लॉ ईट में सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा महसूस हुई और उसने फ्लॉ ईट में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। महिला ने बिलकुल स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद माँ और बच्ची दोनों को यूएसए के मैसाचुसेट हॉस्पिटल ले जाया गया।

बहुत देशों में नही हैं ऐसे नियम

बच्ची का जन्म अमेरिका में होने के कारण वहां की नागरिकता मिली साथ ही उसे अपने देश की भी नागरिकता मिली। इस तरह उस बच्ची के पास दो देशों की नागरिकता हो गई है। अंत में आपको बता दें कि फ्लॉईट में जन्में बच्चे के मामले में दुनियाभर के देशों में अलग अलग नियम हैं। और कुछ देश ऐसे भी जहाँ पर इस तरह के कोई कानून मौजूद ही नही हैं।