Placeholder canvas

UAE में कामगारों के लिए आयी खुशखबरी; 2021 की पहली छुट्टी हुई घोषित, नहीं कटेगा किसी का पैसा

नए साल 2021 के शुरू होने में महज कुछ ही समय बचा हुआ है। वही इस नए साल के शुरू होने से पहले UAE के निवासियों और कामगारों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल खबर है कि नए साल 2021 के शुरू होने वाले दिन 1 जनवरी को 2021 को UAE के निवासियों की पहली आधिकारिक PAID छुट्टी है और यह छुट्टी मंगलवार को घोषित की गयी है।

मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने घोषणा की कि शुक्रवार, 1 जनवरी 2021, नए साल के अवसर पर सभी निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, कामगागरों के लिए एक आधिकारिक भुगतान दिवस होगा। वहीं मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार, 1 जनवरी 2021, को लोगों की छुट्टी मिलेगी और इस छुट्टी के दौरान निजी क्षेत्र के कर्मचारियों का पैसा नहीं कटेगा ।

UAE में कामगारों के लिए आयी खुशखबरी; 2021 की पहली छुट्टी हुई घोषित, नहीं कटेगा किसी का पैसा

आपको बता दें, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, और दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 2021 और 2022 के लिए आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर को मंजूरी दी थी और महामहिम शेख मोहम्मद ने सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए 2021 और 2022 के लिए आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर को मंजूरी दे थी।

वहीं इस निर्णय का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सभी परिवारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के अलावा, छुट्टियों की पूर्व-योजना में सक्षम बनाना है।