Placeholder canvas

आज दुबई से भारत के इन चार शहरों के लिए special flight, 725 भारतीयों की होगी वतन वापसी

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं इस लॉकडाउन के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को मिशन वंदे भारत के तहत वापस लाया जा रहे है। वहीं अब इस मिशन का तीसरा चरण चरण शुरू हो गया है। वहीं इस तीसरे चरण में दुबई से चार फ्लाइट भारत आएंगी।

दरअसल, 26 मई से शुरू होने वाले मिशन वंदे भारत तीसरे चरण में 70 से ज्यादा फ्लाइट दुबई और अबू धाबी से रवाना होंगी और इस बात की जानकारी इंडियन एम्बीसी ने ट्वीट करके दी है। इसी बीच आज से शुरू होने वाले मिशन वंदे भारत के तीसरे चरण के पहले दिन 4 स्पेशळ फ्लाइट भारत के चार शहरों के लिए रवाना होंगी। दुबई से पहली फ्लाइट IX 1434 सुबह 11: 50 बजे कोच्ची, दूसरी फ्लाइट IX 1746 12:20 बजे कन्नूर, तीसरी फ्लाइट IX 1344 दिन में 3: 20 बजे कोझिकोड़े और चौथी फ्लाइट IX 1540 5:20 बजे त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हो चुकी है।

 

वहीं इस फ्लाइट्स को लेकर इंडियन एम्बीसी ने ट्वीट किया है कि दुबई से कोच्चि, कन्नूर, कोझीकोड और त्रिवेंद्रम के लिए चार उड़ानें हैं और लगभग 725 यात्री हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए सुनिश्चित करें कि कोई भी सीट खाली न रहे और पूरी क्षमता का उपयोग न हो।

मिशन वंदे भारत के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, गोवा, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, बेगलुरु, कोलकाता, त्रिची, मदुरै और चेन्नई और केरल के लिए भी 50 उड़ाने संचालित की गयी है। वहीं विदेशों से आने वाले भारतीय नागरिकों 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इन 14 दिनों में से 7 दिनों तक उन्हें अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में रहना होगा और बाकी के 7 दिनों तक वो अपने घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।

आज दुबई से भारत के इन चार शहरों के लिए special flight, 725 भारतीयों की होगी वतन वापसी

 

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।