Placeholder canvas

अरब अमीरात से भारत के लिए 45 विशेष उड़ानों की घोषणा, केरल के लिए 44 तो सिर्फ एक फ्लाइट इस राज्य को मिली

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं और जल्द से जल्द आपने घर आना चाहते हैं। वहीं भारत सरकार इन सभी लोगों को भारत वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया है। वहीं इस बीच इस मिशन के तीसरे चरण को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है जिसकी वजह से विदेशों में फंसे कुछ कामगारों को बड़ी निराशा हाथ लगी है।

अरब अमीरात से भारत के लिए हैं 45 विशेष उड़ानें

अरब अमीरात से भारत के लिए 45 विशेष उड़ानों की घोषणा, केरल के लिए 44 तो सिर्फ एक फ्लाइट इस राज्य को मिली

भारत सरकार द्वारा चलाए गए वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत संयुक्त अरब अमीरात से भारत के लिए 45 स्पेशल फ्लाइट की घोषणा करी गयी है। इन 45 फ्लाइट में से 44 उड़ानें केरल और 1 उड़ान ओडिशा के लिए संचालित की गयी है।आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही 25 फ्लाइट वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के अंतिम दौर में जोड़े गए थे। इन दूसरे चरण के अंतिम दौर में 8 फ्लाइट केरल के लिए जा रहे थे और पांच फ्लाइट दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, हैदराबाद और लखनऊ के लिए थे। ये सारे उड़ान 21 जून से 23 जून के बीच scheduled थे।

लेकिन भारत के वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात से भारत आने वाली 45 स्पेशल फ्लाइट की संशोधित घोषणा के बाद विदेशों में फंसे हुए अन्य राज्यों के कामगार इस बात से बेहद निराश है कि उनके राज्य ने उनके लिए फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की है। इस घोषणा के बाद उन्हें घोर निराशा हाथ लगी हैं।

अरब अमीरात से भारत के लिए 45 विशेष उड़ानों की घोषणा, केरल के लिए 44 तो सिर्फ एक फ्लाइट इस राज्य को मिली

सबसे ज्यादा उत्तर भारत के हिस्से के लोग निराश हैं क्योंकि उत्तर भारत के लिए बहुत ही कम फ्लाइट हैं। इससे पहले मिशन वंदे भारत के जरिये केरल में विदेशों से सबसे ज्यादा फ्लाइट भारत आई थी। वहीं अभी तक विदेशों से सबसे ज्यादा केरलवासी भारत आ चुके हैं।

आपको बता दें, मिशन वंदे भारत के तहत अभी तक कई हज़ार लोगों को वापस स्वदेश लाया जा चुके हैं। वहीं अभी भी ये मिशन जारी है। और इस मिशन के जरिये अभी तक कई हार लोगों की आने की संभवाना है।