Placeholder canvas

अरब देश के एक अस्पताल में आग लगने से 7 लोगों ने गंवाई जान

अरब के मिस्र देश से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है, बता दें कि मिस्र देश के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है, जिसमे झूलस कर करीब 7 लोगों ने अपनी जान से हाथ धो लिया। खबरों से मिली जानकारी अनुसार, शनिवार के दिन मिस्र के एक अस्पताल के गहन मेडिकल इकाई में अचानक एक भीषण आ’ग लग गई।

अस्पताल के इस आग हादसे में कोरोना वायरस से पीड़ित 7 मरीजों की मौ’त हो गई है। इस पूरी घटना की जानकारी लोकल मीडिया हाउस ने दी है। देश की तरफ से चलाई जाने वाले अल अहराम दैनिक ने रिपोर्ट में बताया कि हादसे की शुरुआती जांच में कहा गया है कि अस्पताल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।

देश की लोकल मीडिया हाउस के बताए अनुसार, ये भीषण आग ग्रेटर काहिरा एरिया के बाहर वाले जिले ओबर के एक प्राइवेट अस्पताल में लगी थी। इस आग हादसे में 7 लोगों की मौत के अलावा अन्य 5 लोग काफी ज्यादा घायल भी हुए है। घटना स्थल घायल हुई इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में आग लगने की खबर जैसे ही फायर ब्रिगेड मिली, वो बिना किसी देरी के अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, वहां पर आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए उसे कंट्रोल किया। फिलहाल इस समय मिस्र देश की पुलिस और अभियोजन विभाग इस आग हादसे की पूरी जांच कर रहे हैं।

अरब देश के एक अस्पताल में आग लगने से 7 लोगों ने गंवाई जान

बता दें कि कुवैत से मिस्र के लिए उड़ानें फिर से शुरू होंगी और इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। जानकारी के अनुसार, इजिप्टएयर, कुवैत एयरवेज और अल जजीरा को मिस्र की यात्रा करने के इच्छुक कुवैत के लोगों के लिए उड़ानें संचालित करने के लिए अनुमित दी जाएगी, इस शर्त के तहत कि प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या प्रति दिन 600 से अधिक नहीं होगी।