Placeholder canvas

अबू धाबी में की गयी नई आवास नीति की घोषणा, इन सभी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

कोरोना कहर के बीच अबू धाबी सरकार ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने कर्मचारियों के लिए की गयी है।

दरअसल, अबू धाबी सरकार ने नई आवास नीतियां जारी की हैं। वहीं इस नई नीति के अनुसार,  सरकारी संस्थाओं और कंपनियों के कर्मचारी जो अबू धाबी में रहते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा, जो उनकी नौकरी ग्रेड के आधार पर होगा।

वहीं अबू धाबी में रहने वाले अमीराती कर्मचारी अपने नौकरी ग्रेड के अनुसार पूर्ण आवास भत्ता प्राप्त करेंगे, जबकि गैर-अमीराती कर्मचारी, जो अबू धाबी में संपत्ति रखते हैं या किराए पर लेते हैं, वे अपने नौकरी ग्रेड के अनुसार पूर्ण आवास स्टाइपेंड के हकदार हैं।

इसी के साथ कर्मचारी अमीरात में स्कूलों में भाग लेने वाले बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता प्राप्त करेंगे। वहीं इस बात की जानकारी मीडिया कार्यालय ने ट्वीट करते दी है।

मीडिया कार्यालय में ट्वीट करके कहा है कि सरकारी सहायता विभाग ने अबू धाबी सरकारी संस्थाओं और कंपनियों के कर्मचारियों के लिए आवास नीतियों को जारी किया है जो परिवार के संबंधों को मजबूत करने और समुदायों का निर्माण करते हुए आवास विकल्पों का विस्तार करते हैं। इसी के साथ इस ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट करके इन सभी घोषणा की जानकारी भी दी गयी है।

आपको बता दें, कर्मचारियों को उनकी स्थिति को समायोजित करने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए नई नीतियों को एक वर्ष के बाद लागू किया जाएगा।