Placeholder canvas

अबूधाबी ने 6 देशों को किया ग्रीन लिस्ट से बाहर, जानिए नई लिस्ट

कोरोना कहर के बीच अबू धाबी ने अपनी ग्रीन लिस्ट अपडेट करी है और इस नए लिस्ट के अनुसार बुधवार, 18 अगस्त से छह देशों को ग्रीन लिस्ट से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार, यूएई के राष्ट्रीय वाहक Ethihad एयरवेज ने कहा कि आर्मेनिया, ऑस्ट्रिया, इज़राइल, इटली, मालदीव और यूएसए को 18 अगस्त से ग्रीन लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

अबूधाबी ने 6 देशों को किया ग्रीन लिस्ट से बाहर, जानिए नई लिस्ट

वहीं अब छह देशों को हटाने के बाद, ग्रीन लिस्ट में देशों की संख्या 28 हो गयी है। इस लिस्ट में अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेल्जियम, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, जर्मनी, हांगकांग, हंगरी, माल्टा, मॉरीशस, मोल्दोवा, न्यूजीलैंड, पोलैंड, आयरलैंड गणराज्य, रोमानिया, सऊदी अरब, सर्बिया, शामिल हैं। सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताइवान और यूक्रेन भी ग्रीन लिस्ट में शमिल हैं।

वहीं ग्रीन लिस्ट वाले देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अबू धाबी पहुंचने पर क्वारंटाइन करने की आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ चार देशों बहरीन, ग्रीस, सर्बिया और सेशेल्स को यात्रा गलियारों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यदि इन चार देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना टीका की पूरी खुराक दे दी गई हो, तो उन्हें अबू धाबी पहुंचने पर क्वारंटाइन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

अबूधाबी ने 6 देशों को किया ग्रीन लिस्ट से बाहर, जानिए नई लिस्ट

इसके अलावा जो यात्री ग्रीन देशों की लिस्ट से नहीं आते हैं। उन सभी को चिकित्सकीय रूप से अनुमोदित रिस्टबैंड पहनना होगा और सात दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। यदि उन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया हो।
वहीं जिन यात्रियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा।

यात्रियों को उड़ान से कम से कम 28 दिन पहले अंतिम वैक्सीन की खुराक मिलनी चाहिए और अल होसन ऐप पर भी दिखाई जानी चाहिए।

इससे पहले 20 अगस्त से Ethihad एयरवेज ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के बाहर किए गए टीकाकरणों को भी मान्यता दी जाएगी – जिसमें सिनोफार्म, सिनोवैक, जेनसेन, फाइजर, स्पुतनिक वी, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और मॉडर्न शामिल हैं।