Placeholder canvas

भारत की फ्लाइट बैन के बीच Abu Dhabi ने किया ग्रीन देशों की लिस्ट को अपडेट, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा

अबू धाबी ने अपनी ग्रीन लिस्ट अपडेट करी है और इस लिस्ट में 4 और देशों का नाम जोड़ा गया है जिसके बाद अब लिस्ट में देशों की संख्या 31 से बढ़कर 35 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इस ग्रीन लिस्ट के देशों के यात्रियों को अबू धाबी में उतरने के बाद अनिवार्य क्वारंटाइन उपायों से छूट दी जाएगी और उन्हें अबू धाबी हवाई अड्डे पर आने पर केवल पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा।

भारत की फ्लाइट बैन के बीच Abu Dhabi ने किया ग्रीन देशों की लिस्ट को अपडेट, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा

यूएई की राजधानी अबू धाबी द्वारा जारी करी गयी नयी लिस्ट के अनुसार, अल्बानिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया,ऑस्ट्रिया, अज़रबैजान, बेल्जियम, कनाडा, चीन डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग (एसएआर), हंगरी, आइसलैंड, इजरायल, इटली, जॉर्डन, माल्टा, मॉरीशस, मोल्दोवा, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड गणराज्य, रोमानिया, सऊदी अरब, सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताइवान, चीन प्रांत, तुर्कमेनिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेटिकन सिटी देश के लोगों को अनिवार्य क्वारंटाइन उपायों से छूट दी जाएगी और उन्हें अबू धाबी हवाई अड्डे पर आने पर केवल पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा।

वहीं यदि आपको कोविड -19 (यात्रा से कम से कम 28 दिन पहले प्राप्त अंतिम खुराक) के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है, तो आपको अबू धाबी और के बीच यात्रा करते समय क्वारंटाइन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

आपको बता दें, ये अनिवार्य क्वारंटाइन का नियम कोरोना वायरस के कारण बनाया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इस वायरस से दुनियाभर के देशों में 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 19 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।