Placeholder canvas

अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, इन देशों के यात्रियों को मिलेगी क्वारंटाइन में छूट, देखें लिस्ट

अबू धाबी ने अपनी ग्रीन लिस्ट अपडेट करी है जो 6 सितंबर, 2021 (12:01am UAE समय) से प्रभावी हो चुकी है। वहीं ये उन ग्रीन देशों, क्षेत्रों की पूरी सूची है, जहां से विजिटर्स यात्रा कर सकते हैं और अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी।

अबू धाबी ग्रीन लिस्ट के अनुसार, अल्बानिया, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, भूटान, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा, चीन, कोमोरोस, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणतंत्र, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, यूनान, हांगकांग एसएआर), हंगरी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, जॉर्डन, कुवैत, किर्गिस्तान, लक्ज़मबर्ग, मालदीव, माल्टा, मॉरीशस, मोल्दोवा, मोनाको, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, ओमान, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, आयरलैंड गणराज्य, रोमानिया, सैन मैरीनो, सऊदी अरब, सर्बिया, सेशेल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, ताइवान, चीन प्रांत, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन वाले यात्री अबूधाबी की यात्रा कर सकते हैं और उन्हें अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी।

अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, इन देशों के यात्रियों को मिलेगी क्वारंटाइन में छूट, देखें लिस्ट

इसी के साथ चार देशों बहरीन, ग्रीस, सर्बिया और सेशेल्स को यात्रा गलियारों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यदि इन चार देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना टीका की पूरी खुराक दे दी गई हो, तो उन्हें अबू धाबी पहुंचने पर क्वारंटाइन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

वहीं जो यात्री ग्रीन देशों की लिस्ट से नहीं आते हैं। उन सभी को चिकित्सकीय रूप से अनुमोदित रिस्टबैंड पहनना होगा और सात दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। यदि उन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया हो। इसके अलावा जिन यात्रियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा।

यात्रियों को उड़ान से कम से कम 28 दिन पहले अंतिम वैक्सीन की खुराक मिलनी चाहिए और अल होसन ऐप पर भी दिखाई जानी चाहिए।

आपको बता दें, ये क्वारंटाइन वाला नियम कोरोना वायरस की वजह से बनाया गया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं इस वायरस की वजह से अभी तक 43 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 21 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।