Placeholder canvas

भारतीय शहरों से दुबई के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की उड़ान, जानिए संभावित किराया

भारत से यूएई के लिए कुछ श्रेणियों के यात्रियों को 5 अगस्त से यात्रा के लिए छूट मिली है। इसके बाद फंसे हुए छूट प्राप्त प्रवासी वापस अरब अमीरात आ रहे हैं। इसी बीच अब भारतीय एयरलाइंस ने एक बड़ी खबर दी है। दरअसल यात्रा फिर से शुरू होने के बाद भारतीय एयरलाइंस ने भारत और यूएई के बीच उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक इंडिगो फ्लाइट ने दुबई के लिए उड़ान भरी। इंडिगो ने इसके अलावा तिरुचिरापल्ली, मुंबई, कोचीन (कोच्चि) और लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ानों का संचालन किया।

भारतीय शहरों से दुबई के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की उड़ान, जानिए संभावित किराया

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान कोचिन से बीते दिन दुबई के लिए उड़ान भरी । इसके अलावा राज्य द्वारा संचालित एयरलाइन के यात्रियों को कोझीकोड और मुंबई रात में दुबई के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है। अमीरात की कम से कम 7 उड़ानें तिरुवनंतपुरम, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोचीन और नई दिल्ली जैसे शहरों से दुबई के लिए उड़ान भर चुकी हैं।

हालांकि अमीरात और अबू धाबी के एतिहाद एयरवेज ने आने वाले हफ्तों के लिए अभी तक फ्लाइट शेड्यूल की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूएई से भारत की यात्रा का किराया बढ़ता देखा जा रहा है।

भारत के अलग अलग हिस्सों से दुबई का जानिए संभावित किराया

भारतीय शहरों से दुबई के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की उड़ान, जानिए संभावित किराया

नई दिल्ली से दुबई के लिए एक उड़ान की लागत Dh800 से Dh1,040 के बीच हो सकती है, जबकि मुंबई से दुबई का किराए में Dh2,146 तक देखने को मिल सकता है। वहीं दक्षिण भारतीय शहर कोच्चि से दुबई के लिए यात्रियों को कम से कम Dh1,034 चुकाना होगा।

आमतौर पर भारत और यूएई के बीच का किराया Dh300 से Dh500 की सीमा के भीतर आता है, हालांकि वापस इस स्तर पर किराया वापस आने में कुछ समय लगेगा, जब यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आएगी।

भारत- यूएई की यात्रा फिर से शुरू

भारतीय शहरों से दुबई के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की उड़ान, जानिए संभावित किराया

गौरतलब है कि यूएई ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा से पूरी तरह से टीकाकृत निवास वीजा धारक देश लौट सकते हैं। गुरुवार को, भारत से उड़ानें सबसे पहले दुबई में फंसे यूएई निवासियों के साथ उतरीं।

वैध संयुक्त अरब अमीरात निवास वीजा वाले सभी यात्री, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात में पूरी तरह से टीका लगाया गया है और संयुक्त अरब अमीरात में संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी और अनुमोदित आधिकारिक टीकाकरण प्रमाण पत्र धारण करते हैं, उन्हें संयुक्त अरब अमीरात लौटने की अनुमति है।