Placeholder canvas

वंदे भारत मिशन का दूसरा दिन:दुबई से आज चेन्नई के लिए उड़ेगी फ्लाइट,फंसे हुए प्रवासी आ सकेंगे वापस

चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण कई देशों ने लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी देशों ने यात्रा भी रद्द कर दी गयी है। जिसके कारण से हजारों भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। जो जल्द से जल्द अपने देश आना चाहते हैं। वहीं इसी बीच गुरुवार से शुरू हुए वंदे भारत मिशन के जरिए इन सभी लोगों को वापस लाया जा रहा है। आज इस मिशन का दूसरा दिन है इस बीच इस मिशन को लेकर एक जानकारी समाने आई है।

वंदे भारत मिशन के दूसरे दिन UAE से चेन्नई एयरपोर्ट पर विदेशों में फंसे यात्रियों का फ्लाइट आने वाली है। यह फ्लाइट शुक्रवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर चेन्नई के एयरपोर्ट पर उतरेगी और इस फ्लाइट में 177 यात्री होंगे। (इस शेड्यूल में बदलाव भी हो सकते हैं) वहीं इन सभी यात्रियों के आने से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।  वंदे भारत मिशन का दूसरा दिन:दुबई से आज चेन्नई के लिए उड़ेगी फ्लाइट,फंसे हुए प्रवासी आ सकेंगे वापस

राज्य सरकार के अधिकारियों के एक समूह ने एअरपोर्ट पर सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहीं यात्रियों के हवाई अड्डे में प्रवेश करने के बाद, उनके तापमान की जाँच की जाएगी, और उन्हें आव्रजन और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।

वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को प्राप्त करने के लिए टर्मिनलों की सफाई की है। “यात्रियों से दूरी बनाए रखने के लिए इमिग्रेशन काउंटरों के सामने कई बिंदुओं पर फर्श के मार्कर रखे जाएंगे और फर्श पर मार्क लगाए जाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रक्रिया सुचारू हो, ” फिर आने वाले यात्रियों को बसों में संस्थागत संगरोध केंद्रों पर ले जाया जाएगा जहां उनके लिए दो सप्ताह तक रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं जो यात्री होटलों में रहना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें, 8 और 12 मई के बीच, चेन्नई आने के लिए पांच उड़ानें दो दुबई से और एक कुवैत, कुआलालंपुर और मस्कट से निर्धारित की गई हैं।

वहीं इससे पहले वंदे भारत मिशन के तहत देर रात अबु-धाबी से लोगों को लेकर पहला विमान कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। वहीं अबू धाबी से कल गुरुवार रात कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाए गए 181 लोगों में से 5 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के लक्षण पाए गए है इसके बाद इम सभी को जिला अस्पताल अलुवा के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया।