Placeholder canvas

भारत में फंसे इन निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले हफ्ते से हटेगा फ्लाइट पर से बैन; लौटेंगे अपने देश

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कई देशों ने भारत से करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं इस बीच इस प्रतिबंध को लेकर लगा ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ी घोषणा करी है।

भारत से यात्रा करने पर लगाए गये प्रतिबंध को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बीते शुक्रवार को कहा है कि ऑस्ट्रेलिया भारत से आने वाले अपने नागरिकों की यात्रा पर लगे प्रतिबंध को अगले एक सप्ताह में हटा देगा।

भारत में फंसे इन निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले हफ्ते से हटेगा फ्लाइट पर से बैन; लौटेंगे अपने देश

इससे पहले कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रोक लगा दी थी। वहीं इस रोक के साथ ये भी कहा गया था कि जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी इसका उल्लंघन करते हैं तो उन्हें पांच साल की कैद और 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना हो सकता है।

वहीं ये अस्थायी रोक सोमवार से लागू हुई थी। फिलहाल यह उन यात्रियों पर लागू होगा जो ऑस्ट्रेलिया आने को इच्छुक हैं और 14 दिनों में भारत की यात्रा की है।

भारत में फंसे इन निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले हफ्ते से हटेगा फ्लाइट पर से बैन; लौटेंगे अपने देश

आपको बता दें, भारत में इस समय करीब नौ हजार ऑस्ट्रेलियाई हैं और उनमें से 600 को असुरक्षित के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसले की घोषणा की थी। मालूम हो कि इस वक्त भारत में कोरोना का कहर जारी है। इसकी वजह से तमाम देशों ने भारत के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इन देशों की लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत समेत कई देश शामिल है।