Placeholder canvas

Flight में ज्यादातर स्टाफ आखिर फीमेल ही क्यों होती हैं? सुन्दरता नहीं, बल्कि ये भी है खास वजह

एरोप्लेन  में यात्रियों की मदद के लिए फ्लाइट अटेंडेंट रखे जाते हैं जिन्हें Air Hostess भी कहा जाता है और ये Air Hostess हर समय यात्रियों की मदद के लिए तैयार रहती है साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों को हर प्रकार की सुरक्षा देती है और यात्री को आने वाली सभी मुश्किल को भी आसान कर देती है।लेकिन क्या आपको पता है कि फ्लाइट अटेंडेंट पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ही ज्यादा क्यों होती हैं। वहीं आज इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बारे में अहम जानकारी देने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, एयरलाइन मेल अटेंडेट को तभी रखती है, जहां ज्‍यादा बल और मेहनत का काम होता है। लेकिन महिलाओं को इसलिए रखा जाता है क्योंकि वो हॉस्पिटेलिटी से जुड़े काम के लिए सही चॉइस मानी जाती हैं।

Flight में ज्यादातर स्टाफ आखिर फीमेल ही क्यों होती हैं? सुन्दरता नहीं, बल्कि ये भी है खास वजह

वहीँ पुरुषों के मुकाबले लोग महिलाओं की बातों पर गौर करते हैं और उन्हें ध्यान से सुनते हैं। इसलिए जब जरूरी दिशा निर्देश बताने की बात आत है तो महिलाएं ही सामने आती हैं। इसी के साथ महिलाओं की मैनेजमेंट स्किल्स ज्यादा अच्छी होती हैं। ऐसे में वह यात्रियों की सेवा में ज्यादा ध्यान देती हैं और कम समय में समाधान भी निकाल लेती हैं।

इसी के साथ  पुरुषों के मुकाबले फीमेल फ्लाइट अटेंडेंट ज्यादा विनम्र और वेलकमिंग होती हैं। ऐसे में पैसेंजर्स में एयरलाइन की इमेज अच्छी बनती है। वहीं माना जाता है कि महिलाएं ज्यादा उदार स्वभाव की होती हैं और आकर्षक भी। केबिन क्रू के लिए यह एक बहुत जरूरी क्वॉलिटी है। वहीं कहा जाता है कि महिलाओं का वजन पुरुषों से कम होता है और किसी भी फ्लाइट के लिए ये एक महत्वपूर्ण बात है। क्योंकि ज्यादा वजन का मतलब है ज्यादा फ्यूल और इस वजह से महिला केबिन क्रू ज्यादा और पुरुष केबिन क्रू कम देखने को मिलते हैं।