Placeholder canvas

UAE Golden Visa: आखिर क्यों खास है UAE का गोल्डन वीजा, भारतीय प्रवासियों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम

UAE Golden Visa: संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई का गोल्डन वीजा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। साल 2021 में कई भारतीय प्रवासियों को दुबई सरकार ने अपने देश का गोल्डन वीजा दिया है। संयुक्त अरब अमीरात की आबादी लगभग 97 लाख के आसपास है और इसमें लगभग 30% भारतीयों की हिस्सेदारी है।

कई ऐसे भी लोग हैं जिनके मन में दुबई का गोल्डन वीजा पाने की इच्छा होती है मगर क्या आपको मालूम है दुबई का गोल्डन वीजा क्यों और किस प्रक्रिया के तहत मिलता है।

विदेश यात्रा के लिए होती है वीजा की जरूरत

UAE Golden Visa: आखिर क्यों खास है UAE का गोल्डन वीजा, भारतीय प्रवासियों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम

किसी भी व्यक्ति के लिए किसी भी देश की यात्रा करने के लिए सबसे आवश्यक चीजों में शामिल होता है पासपोर्ट और वीजा। अपना देश छोड़कर विदेश जा रहे लोगों को विदेश में पासपोर्ट उनकी पहचान बताता है।

वीजा के बारे में आपको बता देंगे इस एक अनुमन्य ने पत्र होता है। इसको दिखाने पर आपको किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति मिलती है। नेपाल और भूटान के अलावा कुछ अन्य देशों को छोड़कर आप बिना वीजा किसी भी देश की यात्रा नहीं कर सकते हैं।

वीजा का सबसे स्ट्रांग रूप है गोल्डन वीजा

UAE Golden Visa: आखिर क्यों खास है UAE का गोल्डन वीजा, भारतीय प्रवासियों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम

दुनिया की तमाम देश अलग-अलग रंग की वीजा जारी करते हैं। अगर वीजों की बात करें तो कई प्रकार की वीजा इसमें शामिल होते हैं। जैसे कि टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा और बिजनेस वीजा सभी सामान्य व्यक्ति इस्तेमाल में लाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात देश की सरकार अपने यहां आने वाली कुछ खास विदेशी नागरिकों को गोल्डन वीजा उपलब्ध कराती है। जो उस व्यक्ति को वीआईपी सुविधा मुहैया कराने में मदद करता है।

इस साल में दुबई सरकार ने शुरू किया गोल्डन वीजा

UAE Golden Visa: आखिर क्यों खास है UAE का गोल्डन वीजा, भारतीय प्रवासियों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम

UAE में पहली बार 21 मई 2019 को अपने देश के Golden Visa की शुरुआत की थी। संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम में एक कार्यक्रम में गोल्डन वीजा को जारी करते हुए कहा था हमने निवेश को बेहतरीन इंजीनियरों, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और कलाकारों को स्थाई निवास देने के लिए एक गोल्डन वीजा की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने बताया था 100 अरब डालर के निवेश वाले 6 हजार 800 निवेशकों के पहले बैच को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

कितने साल की अवधि के लिए होता है गोल्डन वीजा

आपको जानकारी के लिए बता दें गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाले नागरिक यूएई में 10 साल तक बिना रोक-टोक निवास कर सकते हैं।10 साल के बाद यह अवधि समाप्त होने के बाद वीजा धारक को इसे रिन्यूअल कराना पड़ता है। गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाले नागरिक सामान्य वीजा वाले व्यक्तियों से बेहतर सुविधाएं प्राप्त करते हैं।