Placeholder canvas

दुबई में इस जगह पर मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फीसदी तक है कम रेट

अक्सर लोग कहते हैं कि दुबई में दुनिया में सबसे सस्ता सोना मिलता है और यहाँ के सोने की क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि दुबई में कहां पर सस्ता सोना मिलता है।

जानकारी के अनुसार, दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है। वहीं दुबई में सोने की खरीद पर खास तोर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। जिसके कारण लोग यहाँ से ज्यादा मात्रा में सोना लेते हैं।

दुबई में इस जगह पर मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फीसदी तक है कम रेट

वहीं टैक्स फ्री सोना होने के कारण भी लोग यहां से सोना मंगाना पंसद करते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। साथ ही यहां पर ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है। इसी के साथ दुनिया के विभिन्न देशों से दुबई घूमने आने वाले पर्यटक यहां से सोने की ज्वैलरी खरीदना काफी पसंद करते हैं। यहां ज्वैलर्स भी इम्पोर्ट ड्यूटी में मिली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम में ज्वैलरी बेच कर पहुंचाते हैं।

जानकारी के अनुसार, दुबई में सोने की गुणवत्ता भी मिलेगी। दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के चेयरमैन तौहिद अब्दुल्ला के मुताबिक, दुबई में सोने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं यहां सोने की खुदरा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत के आधार पर तय होती है। इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है।

वहीं उन्होंने ये भी बताया कि दुबई में कुल 804 ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं। दुबई नगर निगम ने 09 इंस्पैक्टरों की नियुक्ति की हुई है इनमें से 04 का काम सिर्फ सोने की गुणवत्ता की जांच करना है। ये इंस्पेक्टर्स आए दिन नियमित तौर पर ज्वैलर्स के सोने की गुणवत्ता की जांच करते हैं।