Placeholder canvas

30 फीसदी क्षमता के साथ दुबई में खुले सिनेमा हॅाल, लोगों को इन नियमों को करना होगा पालन

New Delhi: यूएई के एंटरटेंमेंट लवर्स के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के अधर के बीच में एंटरटेंमेंट की एक नई रोशनी मिली है, दरअसल महीनों के सोशल पांबदी के बाद अब uae में सिनेमा फिर से खुल चुका है।

दरअसल आज यानि 27 मई से सिनेमा, एंटरटेंमेंट सेंटर, दुबई आइस रिंक और दुबई डॉल्फिनारियम जैसे एटंरटेनमेंट प्लेस को कुछ शर्तों के सथ खोल दिया गया है। इसके साथ ही ये भी घोषणा की गई कि सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

चलिए जानते हैं कि सिनेमाघरों में आपका स्वागत करने के लिए सिनेमाघर कैसे तैयार हो रहे हैं? बता दें कि सोशल सेफ्टी के नियमों के साथ जनरल हैल्थ और सुरक्षा उपायों को लागू करने के साथ 30 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा घर चालू हो रहे हैं।

सिनेमा देखने के लिए लोगों को पालन करने होंगे ये नियम

30 फीसदी क्षमता के साथ दुबई में खुले सिनेमा हॅाल, लोगों को इन नियमों को करना होगा पालन

1. सिनेमा हॉल में लोगों की एंट्री से पहले उनके तापमान जांच जरूरी है 2. फेस मास्क पहनना अनिवार्य है 3. उपलब्ध कराई गई sanitisers का उपयोग कर हाथ sanitizing करना पड़ेगा।

4. ऑनलाइन टिकट खरीदनी होगी। 5. 2 मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। 6. संपर्क रहित भुगतान को इंक्रेजिंग किया जाएगा। 7. थिएटर के अंदर सामाजिक भेद बनाया गया है। 8. परिवारों को एक साथ बैठने की अनुमति है लेकिन अधिकतम 4 लोग को ही ये इजाजत है। 9. कतार बनाते समय सोशल डीस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 10. अधिकारियों द्वारा बताई गई आयु सीमा लागू की जाएगी, और हमारे कर्मचारियों को आपके अमीरात आईडी कार्ड को देखकर उम्र को वेरीफाइ करने की आवश्यक है। 11. सिनेमा के भीतर सभी एरिया में कानूनी तौर पर बताए गए सुरक्षा उपायों का अनुपालन आवश्यक है।

12. सिनेमा में 30% बैठने की कैप्सिटी। 13. एफएंडबी अनुभवों में भोजन के लिए केवल डिस्पोजेबल कटलरी का उपयोग किया जाएगा। 14. सभी टचपॉइंट पर कठोर सेनिटेशन रूटीन लागू किया जाएगा।15. स्वच्छता और सफाई के लिए, उपयोग की जाने वाली सामग्री दुबई नगर पालिका द्वारा अनुमोदित हैं। 16. सिनेमा के चारों ओर टचलेस सैनिटाइटर रखे गए है