Placeholder canvas

कोरोना कहर के बीच सऊदी अरब जल्द करेगा कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा!

कोरोना वायरस के कारण सभी देशों ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन बाद में अन्तराष्ट्रीय उड़ाने शुरू कर दी है लेकिन अभी भी कई देशों ने विदेशों से आने वाले यात्रियों पर कई सारे प्रतिबंध लगा रखे है। वहीं इस बीच इस प्रतिबंध को लेकर सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, खबर है कि सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि प्राधिकरण किंगडम से और आने-जाने वाले नागरिकों पर प्रतिबंध हटाने के तारीख की घोषणा जल्द करेगा।

राज्य में अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि वे अगले साल 1 जनवरी के बाद “हवाई, भूमि और समुद्री परिवहन” पर सभी प्रतिबंधों को समाप्त कर देंगे और दिसंबर में एक विशेष तारीख पर इसकी घोषणा करेंगे।

कोरोना कहर के बीच सऊदी अरब जल्द करेगा कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा!

इससे पहले सऊदी अरब ने कोविड -19 महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के छह महीने बाद 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन आंशिक रूप से हटा दिया। जिसके बाद सऊदी अरब दूसरे देशों के लिए नई-नई उड़ानों की घोषणा कर रही है।

आपको बता दें, इस कोरोने वायरस से अभी तक दुनियाभर के देशों में 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 5 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस कि वह से सभी देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाए गये थे ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें।