Placeholder canvas

दुनिया के इन देशों में घर खरीदने पर मिलता है पासपोर्ट, खर्च करने होंगे इतने पैसे

आज के दौर में हर शख्स अपनी जेब में पासपोर्ट रखने की ख्वाहिश रखता है। जबकि दुनिया में कई ऐसे देश है जो बड़ी ही आसानी से नागरिकों को नागरिकता देते हैं। मगर क्या आपको पता है कुछ ऐसे भी देश हैं जो घर खरीदने के बदले में नागरिकता देते हैं। तो आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो जहां पर घर खरीदने के बदले रहने के लिए घर और नागरिकता दी जाती है।

1-ब्राजील (Brazil)

दुनिया के इन देशों में घर खरीदने पर मिलता है पासपोर्ट, खर्च करने होंगे इतने पैसे

ब्राजील का नागरिक बनने के लिए आपको 1,20,78, 200 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके बदले में आपको वहां पर स्थाई निवास के लिए वीजा मिल जाएगा। खास बात यह है कि इस देश में आपको किसी भी संपत्ति में इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने हिसाब से ब्राजील की किसी भी भूमि या व्यापार में निवेश कर सकते हैं।

2-बेल्जियम (Belgium)

बेल्जियम में निवास करने के लिए गैर यूरोपीय संघ के निवासियों को देश में प्रॉपर्टी पर कम से कम $416,000 यानी कि 3,14, 03, 320 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। निर्धारित रकम का निवेश करके देश में आराम से रह सकते हैं।

3-फिजी (fiji)

इस देश की नागरिकता पाने के लिए देश के किसी भी प्रॉपर्टी में न्यूनतम 94, 36,093 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। इसके बदले में आपको फिजी की नागरिकता मिलने के साथ ही आप 5 साल या उससे अधिक समय तक वहां निवास कर सकते हैं।

4-ग्रीस (Greece)

दुनिया के इन देशों में घर खरीदने पर मिलता है पासपोर्ट, खर्च करने होंगे इतने पैसे

ये देश गैर यूरोपीय संघ के निवासियों को निवेश कार्यक्रम द्वारा नागरिकता प्रदान करता है जो देश के अंदर किसी प्रॉपर्टी में 2,26,46, 625 रुपए या उससे अधिक का निवेश करते हैं। प्रॉपर्टी में इतनी राशि निवेश करने के बाद आपको वहां की नागरिकता मिल जाती है।

5-कोलंबिया (Colombia)

कोलंबिया की नागरिकता लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को वहां की संपत्ति में 1,13,23,312 रुपयों से अधिक रुपए इन्वेस्ट करने होते हैं। या फिर कोलंबिया के किसी व्यवसाय में 1,73,62,41 रुपयों का इन्वेस्टमेंट करना होगा।