Placeholder canvas

ईद के मौके पर कुवैत ने कर्फ्यू को लेकर किया बड़ा फैसला, जानिए यहां

कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर आंशिक कर्फ्यू को हटाने को लेकर है। दरअसल, कुवैत ने देश में आधिकारिक रूप से कर्फ्यू समाप्त करने की घोषणा करी है।

बुधवार को कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। 66 दिनों के बाद, देश में आधिकारिक रूप से कर्फ्यू समाप्त हो गया है  और पुलिस चौकियों को हटा दी गयी है।

इससे पहले कुवैत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता, तारीक अल मेजराम ने घोषणा करी है कि कुवैत ईद के पहले दिन 1:00am बजे शुरू होने वाले दो महीने के लंबे आंशिक कर्फ्यू को हटा देगा।

ईद के मौके पर कुवैत ने कर्फ्यू को लेकर किया बड़ा फैसला, जानिए यहां

कुवैत में कोरोना 7 मार्च को आंशिक कर्फ्यू लगाया गया था, महामारी के महामारी विज्ञान संकेतकों के बढ़ने के बाद 7 मार्च को आंशिक कर्फ्यू लगाया गया था। वहीं COVID-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में चल रहे आंशिक कर्फ्यू के बावजूद, कुछ घंटे में थोड़ी छूट की घोषणा करी गयी है।

वहीं कैबिनेट के फैसले के अनुसार, वास्तविक कर्फ्यू घंटे को दस घंटे से कम होने के निर्धारित किया है जिसके बाद अब कर्फ्यू रोजाना शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक होगा और इस बात की जानकरी अल-राय ने दी है। वहीं कर्फ्यू छूट में  कई प्रकार के छूट की भी घोषणा करी गयी है। इसी के साथ ये भी कहा गया था कि ईद के मौके पर कर्फ्यू को हटा देगा।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से अभी तक 34 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 14 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।