Placeholder canvas

दिल्ली हवाई अड्डे ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानें सभी नए नियम

कोरोना वायरस की अभी तक कोई भी वैक्सीन विकसित नहीं हुई है और इस वजह से सभी देशों के लिए इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना एक बड़ी चुनौती है और इस वजह से कोरोना वायरस को रोकने के लिए क्वारंटाइन में रहेना सबसे बड़ा उपाय है। वहीं इस कोरोना वायरस की वजह से कई भारतीय नागरिक स्वदेश लौट रहे हैं। इसी बीच दिल्ली एअरपोर्ट ने भारत आने वाले लोग जो दिल्ली एअरपोर्ट पर विमान के जरिये उतरेंगे उनके लिए नए दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

दिल्ली एअरपोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। वहीं इस 14 के क्वारंटाइन  अवधि के दौरान शख्स 7 दिनों के संस्थागत क्वारंटाइन में रहना होगा और फिर 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन भी होना होगा। वहीं अगर विदेशों से आने वाले यात्री दिल्ली-एनसीआर में रहना चाहता हैं तो उसे पहले स्वास्थ्य जांच करानी होगी। इसमें पहले हवाई अड्डे फिर दिल्ली सरकार के केन्द्र की जाँच शामिल हैं और इसके बाद यात्री को क्वारंटाइन सेंटर में जाने की इजाजत मिलेगी।

दिल्ली हवाई अड्डे ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानें सभी नए नियम

वहीं विदेशों से आने वाले यात्री अगर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अगर कोई कनेक्टिंग उड़ान नहीं लेता है तो उसे सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। इसके बाद, उन्हें अपने घर पर सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। वंदे भारत की उड़ान से आने लोग एअरपोर्ट पर आने के बाद सड़क के रास्ते घर जाते हैं तो दोनों नियमों का पालन करना होगा। इसका मतलब ये है कि आपको 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा।

वहीं किसी अन्य उड़ान और अन्य देश से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचने वाले यात्री को सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ सकता है। इसके बाद घर पर भी सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। अगर यात्री देश के किसी अन्य राज्य से दिल्ली एयरपोर्ट पर आता हैं तो यात्री को सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। अगर यात्री एयरपोर्ट से बाहर जाते हैं तो आपको घर पर सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा वहीं अगर यात्री दिल्ली एयरपोर्ट होकर अन्य राज्य जा रहे हैं तो यात्री को गंतव्य राज्य के क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा।

दिल्ली हवाई अड्डे ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानें सभी नए नियम

 

आपको बता दें, कोरोना वायरस महामारी के बीच वंदे भारत मिशन के जरिये विदेश में फंसे भारतीय लोग वापस स्वदेस लौट रहे हैं और इन सभी लोगों के  दिल्ली में  और यहां से जाने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटाइन के नए नियम बनाए गए हैं।