Placeholder canvas

फर्जी वीजा पर पहुंचा दुबई, पुलिस ने किया डिपोर्ट; अब भारत लौटने के बाद एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और इस शख्स को गिरफ्तारी फर्जी वीजा की वजह से हुई है।

जानकारी के अनुसार, भारत से एक शख्स फर्जी वीजा लेकर दुबई पहुंचा था। वहीं जब इस मामले की जानकारी दुबई की सुरक्षा एजेंसियों को मिली उन्होंने इस शख्स को पकड़कर उस यात्री को वहां से डिपोर्ट कर दिया। वहीं इस शख्स के वीजा पर मलेशिया का फर्जी वीजा स्टीकर लगा था। वहीं भारत लौटने के बाद के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस यात्री से पूछताछ कर इस फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।

फर्जी वीजा पर पहुंचा दुबई, पुलिस ने किया डिपोर्ट; अब भारत लौटने के बाद एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फर्जी वीजा वाले जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उस शख्स पहचान निवासी गणेश प्रजापति के रूप में हुई है और ये शख्स गांव रुकुनपुरा, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश का निवासी है।

वहीं मंगलवार रात गणेश प्रजापति नाम का यात्री दुबई से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसी के साथ इस कागजात की जांच में पाया गया कि 7 मार्च को यात्री पर्यटक वीजा पर संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर रहा था, हालांकि दुबई इंटरनेशल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यात्री एक नकली मलेशियाई स्टीकर वीजा को अपने पासपोर्ट पर लगा रखा था, जिसकी अवधि 30 दिनों के लिए वैध है। वहीं इस फर्जीवाड़ा का पता चलते ही यात्री को संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने से मना कर दिया गया और भारत वापस भेज दिया।

इसी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ करी वहीं यात्री ने पूछताछ बताया कि वह 12वीं तक पढ़ाई की है और उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता है। वहीं अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और पुलिस उसको फर्जी वीजा मुहैया करवाने की तलाश कर रही है।