Placeholder canvas

1 सितंबर से भारत के इस शहर से दुबई के लिए शुरू होगी Direct Flight, जानिए टाइमिंग समेत अन्य डिटेल

दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है और ये खुशखबरी इंदौर से दुबई के लिए सीधी उड़ान के शुरू होने को लेकर है और ये उड़ान 1 सितंबर से शुरू होने वाली है।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की यह फ्लाइट बेंगलुरू से इंदौर आकर सीधे दुबई जाएगी लेकिन यह फ्लाइट हफ्ते में एक ही दिन यानी बुधवार को संचालित होगी। वहीं एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर प्रबोध शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर से एयरइंडिया की फ्लाइट शुरू हो रही है। बेंगलुरू से इंदौर होकर दुबई जाएगी। फिलहाल हफ्ते में एक दिन बुधवार को ही चलेगी। यानी यह फ्लाइट सुबह जाकर रात को वापस इंदौर आकर बेंगलुरू जाएगी।

जानिए फ्लाइट का समय

1 सितंबर से भारत के इस शहर से दुबई के लिए शुरू होगी Direct Flight, जानिए टाइमिंग समेत अन्य डिटेल

इसी के साथ प्रभारी डायरेक्टर शर्मा के मुताबिक यह फ्लाइट सुबह 9:45 बजे बेंगलुरू से उड़ान भरकर 11:35 बजे इंदौर आएगी। जिसके बाद 12:35 बजे से दुबई के लिए उड़ान भरेगी और करीब 3:05 बजे पहुंचेगी। वहीं ये फ्लाइट 4:05 बजे से दुबई से 8:55 को इंदौर आकर 9:55 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना होगी।

वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि दुबई की फ्लाइट शुरू करने के लिए आमजनता की काफी डिमांड आ रही थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनता की इस डिमांड को रखा था।

1 सितंबर से भारत के इस शहर से दुबई के लिए शुरू होगी Direct Flight, जानिए टाइमिंग समेत अन्य डिटेल

सोमवार को ये खुशखबरी आई कि 1 सितंबर से दुबई की फ्लाइट दोबारा इंदौर से शुरू हो रही है। यह फ्लाइट बेंगलुरू से इंदौर आकर दुबई जाएगी। इसी प्रकार दुबई से इंदौर लैंड कर इंदौर से बेंगलुरू जाएगी। यह फ्लाइट दो जगह से कनेक्ट रहेगी।

वहीं कलेक्टर ने कहा यह फ्लाइट इंटरनेशल है। इसलिए आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए टीम की डिमांड एयरपोर्ट प्रबंधन ने की है। इसकी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा इस फ्लाइट से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी होगी इंदौर कि और यहां के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।